चमोली- जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एक्शन मोड़ में, जिला अस्पताल में होगी 24 घंटे कोरोना जांच की व्यवस्था–

by | Aug 12, 2021 | चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना पूरी तरह से एक्शन मोड़ में हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को ‌स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कोरोना संबंधी जानकारी मांगी। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट (बच्चों को पोषण सामग्री) वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्यि विभाग को जिला अस्पताल में २४ घंटे कोविड जांच की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कोविड बचाव के लिए किशोर और बच्चों को माइक्रो न्यूट्रिएंट्स किट वितरिण का कार्य जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर आशा, एएनएम के माध्यम से स्वंय सहायता समूहों को किट तैयार करने के लिए प्रशिक्षत करें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी को दवा किट वितरण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो लोग कोरोना टीकाकरण में छूट गए हैं, उनका जल्द से जल्द टीकाकरण किया जाए। कम टीकाकरण वाले विकास खंडों में शिविर के माध्यम से टीकाकरण किया जाए। जनपद की प्रवेश सीमा और स्कूलों में भी कोविड जांच कराई जाए। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ और उपकरणों की रिपोर्ट भी तलब की। सीएमओ डा. केके अग्रवाल और कोविड इंचार्ज डा. उमा रावत ने जिलाधिकारी को कोविड वैक्सीनेशन व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। 

Latest News

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...
error: Content is protected !!