चमोली। इन दोनों के बेपनाह प्यार के आगे परिजन भी नतमस्तक हो गए। युवती पुलिस के सामने ही अंतरजातीय विवाह के लिए अड़ी तो, पुलिस ने कहा वे बालिग हैं, यह उनका संवैधानिक अधिकार है। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोमवार को चमोली जनपद में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। रूद्रप्रयाग जनपद के एक अनुसूचित जाति के युवक की चमोली जनपद की एक सामान्य वर्ग की युवती के बीच कई सालों से बातचीत थी, तो दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार बढ़ने लगा। जब प्यार परवान चढ़ने लगा तो दोनों ने शादी रचाने का फैसला लिया। अब जब सोमवार को युवक जिले में पहुंचा तो युवती के परिजनों ने पुलिस प्रशासन का सहारा लिया। लेकिन युवती शादी की जिद् पर अड़ी रही। युवती ने कहा वे बालिग हैं, और उन्हें अपनी मनपसंद की शादी करने का पूरा हक है। जिस पर पुलिस प्रशासन ने भी इसे उनका संवैधानिक अधिकार बताया है।
चमोली में युवती के बेपनाह प्यार के आगे नतमस्तक हुए परिजन, अंतरजातीय विवाह पर अड़ी युवती–
by laxmi Purohit | Aug 24, 2021 | चमोली, प्रेम प्रसंग | 0 comments

Latest News
28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अधिकारियों को किया संबोधित-- देहरादून, 19...
सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...
नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपलब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अभियान...
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
