बदरीनाथ धाम में जन आक्रोश, यात्रा शुरू करने के लिए हुई पुलिस से धक्का-मुक्की-

by | Aug 27, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

 चमोली। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में हकहकूकधारियों, पंड़ा पुरोहितों ने जन आक्रोश रैली आयोजित की। भारी संख्या में बदरीनाथ धाम परिसर कूच करने जा रहे महिला-पुरुषों को पुलिस ने बैरिकेटिंग पर रोक दिया, जिसके बाद यहां पुलिस के साथ लोगों की धक्का-मुक्की हुई। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि अब लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। लोग यात्रा शुरू करने की मांग पर अड़े हुए हैं। दो सालों से यात्रा का संचालन न होने से स्थानीय युवा बेरोजगार हो गए हैं। होटल, ढाबा व्यवसायियों का कारोबार ठप पड़ गया है। कई बार कहने पर भी सरकार इस ओर काई ध्यान नहीं दे रही है। हकहकूकधारियों के सम्मुख भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बदरीना‌थ में बैठक का आयोजन भी किया और जुलूस प्रदर्शन भी किया। कहा गया कि चारधाम यात्रा पर न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। यदि शीघ्र यात्रा का संचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा। जन आक्रोश रैली में बामणी, माणा, पांडुकेश्वर और जोशीमठ क्षेत्र के साथ ही हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, पुजारी, व्यापारी, होटल व्यवसायी शामिल हुए। ज कर लिया जाएगा। 

Latest News

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट–

कपाट बंद होने के अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन-- श्री बदरीनाथ...

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...
error: Content is protected !!