चमोली। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में हकहकूकधारियों, पंड़ा पुरोहितों ने जन आक्रोश रैली आयोजित की। भारी संख्या में बदरीनाथ धाम परिसर कूच करने जा रहे महिला-पुरुषों को पुलिस ने बैरिकेटिंग पर रोक दिया, जिसके बाद यहां पुलिस के साथ लोगों की धक्का-मुक्की हुई। माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि अब लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। लोग यात्रा शुरू करने की मांग पर अड़े हुए हैं। दो सालों से यात्रा का संचालन न होने से स्थानीय युवा बेरोजगार हो गए हैं। होटल, ढाबा व्यवसायियों का कारोबार ठप पड़ गया है। कई बार कहने पर भी सरकार इस ओर काई ध्यान नहीं दे रही है। हकहकूकधारियों के सम्मुख भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बदरीनाथ में बैठक का आयोजन भी किया और जुलूस प्रदर्शन भी किया। कहा गया कि चारधाम यात्रा पर न्यायालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। यदि शीघ्र यात्रा का संचालन शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा। जन आक्रोश रैली में बामणी, माणा, पांडुकेश्वर और जोशीमठ क्षेत्र के साथ ही हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, पुजारी, व्यापारी, होटल व्यवसायी शामिल हुए। ज कर लिया जाएगा।
बदरीनाथ धाम में जन आक्रोश, यात्रा शुरू करने के लिए हुई पुलिस से धक्का-मुक्की-
by laxmi Purohit | Aug 27, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...
सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...
रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...
विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
