चमोली: छोटे भाई की पत्नी की हत्या के मामले में पूर्व सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, जेल भेजा–

by | Apr 21, 2024 | चमोली, हत्या | 0 comments

शनिवार रात की है घटना, कुल्हाड़ी से हमला कर भाई की पत्नी को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने की कार्रवाई–

गैरसैंण(चमोली):गैरसैंण थाना क्षेत्रांतर्गत मेहलचौरी के निकट हरसारी गांव निवासी पूर्व आर्डिनरी कैप्टन विनोद सिंह शाह को अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।

कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने बताया कि बीते शनिवार रात मेहलचौरी के निकट हरसारी गांव में एक रिटायर्ड आर्डिनरी कैप्टन ने अपने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर निकटवर्ती मेहलचौरी पुलिस चौकी प्रभारी एसएन जुयाल ने तत्काल मौके पर जाकर ख़ून में लतपत राधा देवी 42 वर्ष, पत्नी मोहन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

थानाध्यक्षगैरसैंण जेएस नेगी ने बतायाकि आरोपी विनोद सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर रविवार को सुबह करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज गया है। पुलिस ने हत्या के दौरान उपयोग में लायी गयी कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!