जय केदार: केदारनाथ में उमड़ा तीर्थयात्रियों का सैलाब, सात दिनों में दो लाख के करीब पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या–

by | May 17, 2024 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ धाम में यात्रा ने नहीं पकड़ी रफ्तार, छह दिन में एक लाख भी नहीं पहुंचे, केदारनाथ रुट पर सभी पार्किंग चल रही फुल, पांव रखने तक की नहीं मिल रही जगह–

रुद्रप्रयाग/चमोली: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा में यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि एक सप्ताह में ही तीर्थयात्रियों की संख्या दो लाख
दो लाख पार हो गए हैं। बृहस्पतिवार शाम तक 1,83,677 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह शायद पहली दफा होगा जब पहले सात दिनों में इतनी बड़ी संख्या में भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शनों को यहां पहुंचे हैं। गुरुवार का दिन सुबह से ही यातायात को लेकर चुनौतीपूर्ण रहा। भारी संख्या में यात्री निजी एवं सार्वजानिक वाहनों से जनपद में पहुंचे।

इधर, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा धीमी चल रही है। छह दिन में धाम में मात्र 70 हजार यात्री ही पहुंच पाए हैं, जबकि पिछले साल एक सप्ताह में धाम में आने वाले यात्रियों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया था। हालांकि दो दिनों में यात्रियों की संख्या में बढोतरी दर्ज की गई है।

बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई को शुरू हुई, पहले दिन धाम में 22 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। लेकिन अगले दिन यह आंकड़ा छह हजार पर सिमट गया। 14 मई को श्रद्धालुओं की संख्या में बृद्धि हुई और 10 हजार से अधिक यात्री धाम में दर्शनों को पहुंचे, लेकिन अगले दिन फिर छह हजार यात्री ही बदरीनाथ धाम पहुंचे। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यात्रा ने रफ्तार पकड़ी है। ब़हस्पतिवार को जहां 12231 श्रद्धालु धाम में पहुंचे वहीं शुक्रवार को 13027 श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!