​चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, पाई कई खामियां–

by | Aug 30, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

वार्डों में मरीजों ने कहा डॉक्टर मेडिकल स्टोर की महंगी दवाईयां मंगवा रहे, जांचें भी बाहर से करवा रहे, विधायक ने सीएमओ से मांगा जवाब–

गोपेश्वर: जिला अस्पताल के डॉक्टर और निजी मेडिकल स्टोर के बीच मजबूत साठगांठ होने के कारण मरीजों से सभी दवाईयां बाहर से मंगवाई जा रही हैं, जब यह भनक बदरीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला को लगी तो शुक्रवार को अचानक दोपहर में करीब एक बजे विधायक जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सीएमओ और अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को भी तलब किया। निरीक्षण के चलते सभी डॉक्टर भी अस्पताल पहुंच गए।

सीएमओ से जवाब मांगते विधायक लखपत बुटोला-

जब विधायक वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे तो मरीजों ने कहा कि उनसे मे​डिकल स्टोर की दवाईयांअ​धिक मंगवाई जा रही हैं। ये दवाईयां इतनी महंगी हैं कि आ​​र्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विधायक ने सीएमओ और सीएमएस से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाईयों की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद भी बाहर से दवाईयां क्यों मंगवाई जा रही हैं। कहा कि निजी मेडिकल स्टोर और डॉक्टर के बीच साठगांठ इतनी ज्यादा हो गई है कि मरीज की गाढ़ी कमाई दवाईयों की खरीदारी में लग रही है।

जांचें भी बाहर से करवाई जा रही हैं, कई बार रिपोर्ट गलत आ रही हैं। उन्होंने सीएमओ को जमकर फटकार लगाई। सीएमओ डॉ. राजकेश पांडेय ने कहा कि इसकी जांच की जाएंगी। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगंबर सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, मदन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, अरविंद नेगी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!