चमोली: विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग काे लेकर कलगोठ गांव के ग्रामीण बैठे धरने पर–

by | Sep 13, 2024 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

गांव में किया जोरदार प्रदर्शन, किया एलान विद्यालयों में ​शिक्षकों की तैनाती होने तक जारी रहेगा आंदोलन–

जोशीमठ (चमोली): विद्यालयों में ​शिक्षकों की मांग को लेकर सुदूर कलगोठ गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव में ही क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा गया कि जब तक विद्यालयों में ​शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा।

ग्राम प्रधान वीरा देवी और महिला मंगल दल अध्यक्ष स्मिता देवी के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर हुई सभा में पीटीए अध्यक्ष दमयंती देवी ने कहा कि जूहाकलगोठ में एक शिक्षक ही 46 छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं।

प्राथमिक विद्यालय और उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कलगोठ में भी शिक्षकों की बनीं हुई है। प्रावि जखूड़ा में एक शिक्षामित्र पठन-पाठन का जिम्मा संभाल रहे हैं। विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी बनीं हुई है, लेकिन शिक्षा अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर सहदेव सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत के साथ ही गांव की समस्त महिलाएं मौजूद रहीं। उन्होंने जल्द से जल्द विद्यालयों में ​शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट–

कपाट बंद होने के अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन-- श्री बदरीनाथ...

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
error: Content is protected !!