बदरीनाथ धाम की चोटियों में हुई बर्फबारी, मौसम हुआ सुहावना, ठंडक बढ़ी–

by | Sep 19, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ धाम के सौंदर्य में आई तरोताजगी, नंदा सप्तमी के बाद पहाड़ में बदल जाता है मौसम का मिजाज–

गोपेश्वर: बदरीनाथ धाम सहित नीती और माणा घाटी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से मौसम सुहावना हो गया है। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई है। पहाड़ में नंदा सप्तमी के बाद से मौसम का मिजाज बदल जाता है और मौसम में ठंडक आने लग जाती है।

पिछले कुछ दिनों से जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब हो रहा है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। 18 सितंबर को भी तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी सहित नीती और माणा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक आ गई है।

बदरीनाथ-केदारनाथ की चोटियों पर हुई ताजी बर्फबारी-

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्री धामों के दर्शनों के साथ ही मौसम का भी मजा ले रहे हैं। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम और केदारनाथा में मौसम सुहावना हो गया है।

ऊंची चोटियों पर बर्फ पड़ गई है। जिससे शाम और सुबह ठंड लगने लगी है। तीर्थयात्री मौसम का खूब मजा ले रहे हैं। बदरीनाथ का सौंदर्य भी बर्फबारी होने से तरोताजा हो गया है।

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!