एचएमपीवी; कोरोना जैसा खतरनाक नहीं, फिर भी सावधानी सतर्कता जरुरी, पढ़ें इसके लक्षण और रोकथाम–

by | Jan 7, 2025 | ब्रेकिंग, स्वास्थ्य | 0 comments

एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस) चीन के बाद भारत में भी आया, पांच बच्चे संक्रमित, इन जगहों पर अलर्ट–

नई दिल्ली, 06 जनवरी 2025: एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस ने चीन के बाद अब भारत में भी दस्तक दे दी है। बताया गया कि देश में पांच बच्चे इससे संक्रमित मिले हैं। कर्नाटक, गुजरात के अहमदाबाद और चैन्नई में एचएमपीवी संक्रमित बच्चों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतनींजरुरी है। गुजरात के अहमदाबार में दो माह के बच्चे में यह संक्रमण मिला है। तमिलनाडू के चैन्नई में भी दो संक्रमित बच्चों का इलाज चल रहा है। इसके लक्षण खांसी-बुखार जैसे ही हैं। बच्चे, बुजुर्ग व कमजोर इम्यूनिटी वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

पढ़ें एचएमपीवी के लक्षण-

– एचएमपीवी के लक्षण व्य​क्ति की उम्र और प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करते हैं, इसमें बहती नाक, नले में खराश, खांसी और बुखार जैसे लक्षण होते हैं, जो आम सर्दी-जुकाम जैसे दिखते हैं। कुछ लोगों को लंबे वक्त तक खांसी, सांस लेते समय घरघराहट या अत्यधिक थकान हो सकती है।

– ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस नया नहीं है। भारत में पहले भी लोग इसकी चपेट में आ गए थे। बीमारों को अस्पतालों में भर्ती किया गया था, जिसमें ​शिशु भी शामिल रहे, इसके लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार, कफ की शिकायत जैसे ही हैं। यह सीधे बच्चों में तीव्र श्वसन संक्रमण (एआरआई) पैदा करता है। कुछ लोग इसे कोविड-19 जैसा बता रहे हैं। हालांकि यह कोविड जैसा खतरनाक नहीं है, फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

बढ़ा सकता है फेफड़े और सांस की दिक्कतें

एचएमपीवीफेफड़ों और श्वसन तंत्र से जुड़ीं बीमारियां पैदा करने वाला वायरस है। इसे 2001 में पहली बार खोजा गया था। एचएमपीवी हल्की से गंभीर श्वसन समस्याएं पैदा कर सकता है, खासकर शिशुओं, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में। आमतौर पर सर्दियों और वसंत की शुरुआत में ज्यादा फैलता है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में यह साल भर फैल सकता है।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!