स्कूल खुलेंगे, बच्चे मंगलवार से जाएंगे स्कूल, पर इस समस्या के कारण कैसे रहेंगे कूल–

by | Sep 20, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

गोपेश्वर। मंंगलवार से कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों के स्कूल भी खुल जाएंगे। बच्चे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन अभिभावकों को एक चिंता सता रही है। वो यह है कि बच्चों की स्कूल ड्रेस पूरी तरह से अनफिट हो गई है। एक सप्ताह पूर्व जैसे ही सरकार ने एलान किया कि 21 सितंबर से छोटे बच्चों के भी स्कूल खुल जाएंगे, तो अभिभावक उनकी ड्रेस की जांच करने लगे। पता चला कि बच्चों की स्कूल ड्रेस छोटी हो गई है। अब यह समय बच्चों के लिए नई ड्रेस लेने का समय भी नहीं है। ऐसे में अभिभावक बड़ी असमंजस में हैं। पिछले एक साल में बच्चों की लंबाई काफी बढ़ गई है। इस दौरान कोई मोटा हो गया है तो कोई पतला। नौवीं कक्षा से आगे के बच्चों के तो हल्की-हल्की दाड़ी मोच तक निकल आई हैं। खैर ये तो अच्छे संकेत हैं, लेकिन स्कूल ड्रेस छोटी होने का गम जरुर अभिभावकों को सता रहा है। कुछ लोग दुकानों में नई ड्रेस की खरीदारी करते भी दिख रहे हैं। जबकि कुछ टेलर मास्टर के पास स्कूल पेंट के नीचे की सिलाई को तोड़कर पेंट की लंबाई बढ़ाने के लिए जा रहे हैं। गोपेश्वर में स्थित अंजली टेलर की दुकान के मालिक ने बताया कि कुछ लोग स्कूल ड्रेस की पेंट की लंबाई बढ़ाने आए थे। जबकि कुछ लोगों ने कमीजों की सिलाई ढीली करवाई है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि अचानक स्कूलों को खोलने के निर्देश मिले हैं। अभिभावकों की ड्रेस को लेकर समस्या जायज है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक संख्या में बच्चों की ड्रेस छोटी हो गई है तो ‌इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!