गोपेश्वर। मंंगलवार से कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों के स्कूल भी खुल जाएंगे। बच्चे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन अभिभावकों को एक चिंता सता रही है। वो यह है कि बच्चों की स्कूल ड्रेस पूरी तरह से अनफिट हो गई है। एक सप्ताह पूर्व जैसे ही सरकार ने एलान किया कि 21 सितंबर से छोटे बच्चों के भी स्कूल खुल जाएंगे, तो अभिभावक उनकी ड्रेस की जांच करने लगे। पता चला कि बच्चों की स्कूल ड्रेस छोटी हो गई है। अब यह समय बच्चों के लिए नई ड्रेस लेने का समय भी नहीं है। ऐसे में अभिभावक बड़ी असमंजस में हैं। पिछले एक साल में बच्चों की लंबाई काफी बढ़ गई है। इस दौरान कोई मोटा हो गया है तो कोई पतला। नौवीं कक्षा से आगे के बच्चों के तो हल्की-हल्की दाड़ी मोच तक निकल आई हैं। खैर ये तो अच्छे संकेत हैं, लेकिन स्कूल ड्रेस छोटी होने का गम जरुर अभिभावकों को सता रहा है। कुछ लोग दुकानों में नई ड्रेस की खरीदारी करते भी दिख रहे हैं। जबकि कुछ टेलर मास्टर के पास स्कूल पेंट के नीचे की सिलाई को तोड़कर पेंट की लंबाई बढ़ाने के लिए जा रहे हैं। गोपेश्वर में स्थित अंजली टेलर की दुकान के मालिक ने बताया कि कुछ लोग स्कूल ड्रेस की पेंट की लंबाई बढ़ाने आए थे। जबकि कुछ लोगों ने कमीजों की सिलाई ढीली करवाई है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि अचानक स्कूलों को खोलने के निर्देश मिले हैं। अभिभावकों की ड्रेस को लेकर समस्या जायज है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक संख्या में बच्चों की ड्रेस छोटी हो गई है तो इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।
स्कूल खुलेंगे, बच्चे मंगलवार से जाएंगे स्कूल, पर इस समस्या के कारण कैसे रहेंगे कूल–
by laxmi Purohit | Sep 20, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
