गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक व देवस्थानम बोर्ड के सदस्य महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी से वार्ता कर चारों धामों में पंजीकरण के सापेक्ष कम संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की बात कही गई, लिहाजा न्यायालय की ओर से निर्धारित तीर्थयात्रियों को धामों में पहुंचने की तत्काल व्यवस्था कराई जाए, जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव, उत्तराखंड शासन हरिश्चंद्र सेमवाल ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर धामों में तीर्थयात्रियों को निर्धारित संख्या में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में चारों धामों में निर्धारित यात्रियों की संख्या के सापेक्ष प्रतिदिन पंजीकृत यात्रियों में से जो यात्री दर्शन के लिए नहीं आ रहे हैं उनके बदले अन्य पंजीकृत तीर्थयात्रियों को धामों में दर्शन की अनुमति देने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रहे कि न्यायालय के आदेशों के तहत तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक न हो। उच्च न्यायालय नैनीताल से पारित आदेश के अनुपालन में चारों धामों हेतु प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है। बदरीनाथ हेतु 1000, केदारनाथ के लिए 800, गंगोत्री 600 व यमुनोत्री के लिए 400 की तीर्थयात्री संख्या निर्धारित की गई है।
सरकार ने स्वीकार किया बदरीनाथ विधायक का आग्रह, अब आधे रास्ते से नहीं लौटेंगे तीर्थयात्री–
by laxmi Purohit | Sep 25, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...
जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर-- ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...
नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
