सरकार ने स्वीकार किया बदरीनाथ विधायक का आग्रह, अब आधे रास्ते से नहीं लौटेंगे तीर्थयात्री–

by | Sep 25, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक व देवस्थानम बोर्ड के सदस्य महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी से वार्ता कर चारों धामों में पंजीकरण के सापेक्ष कम संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की बात कही गई, लिहाजा न्यायालय की ओर से निर्धारित तीर्थयात्रियों को धामों में पहुंचने की तत्काल व्यवस्था कराई जाए, जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव, उत्तराखंड शासन हरिश्चंद्र सेमवाल ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर धामों में तीर्थयात्रियों को निर्धारित संख्या में भिजवाने के ‌निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में चारों धामों में निर्धारित यात्रियों की संख्या के सापेक्ष प्रतिदिन पंजीकृत यात्रियों में से जो यात्री दर्शन के लिए नहीं आ रहे हैं उनके बदले अन्य पंजीकृत तीर्थयात्रियों को धामों में दर्शन की अनुमति देने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रहे कि न्यायालय के आदेशों के तहत तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक न हो। उच्च न्यायालय नैनीताल से पारित आदेश के अनुपालन में चारों धामों हेतु प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है। बदरीनाथ हेतु 1000, केदारनाथ के लिए 800, गंगोत्री 600 व यमुनोत्री के लिए 400 की तीर्थयात्री संख्या निर्धारित की गई है। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!