पोखरी- इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं अल्ट्रासाउंड मशीन, भटक रहे मरीज–

by | Sep 30, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

पोखरी। जनप्रतिनिधियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की है। उन्होंंने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके अग्रवाल को ज्ञापन भेजा है। कहा गया कि  क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर तक जाना पड़ता है। कांग्रेस के विधि प्रकोश्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र बर्त्वाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, भाजपा नगर मंगल अध्यक्ष जितेंद्र सती, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंगल सिंह नेगी, वीरबल सिंह, जीत सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में डाक्टरों की तो तैनाती हो रखी है, लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है। ऐसे कई बीमारी होती है जिसमें अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है, ऐसे में मरीज इसके लिए कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर की दौड़ लगाते हैं। कहा कि कुछ साल पहले यहां पर मशील लगाई गई, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते मशीन को जोशीमठ सीएचसी में शिफ्ट कर दिया गया। 

Latest News

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
error: Content is protected !!