पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

by | Apr 19, 2026 | चारधाम, देहरादून | 0 comments

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई–

ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा को पूरी तरह से प्ला​स्टिक मुक्त बनाया जाएगा। प्ला​स्टिक बोतलों के उचित प्रबंंधन के लिए डि​जिटल डिपाजिट रिफंड सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इधर, मुख्यमंत्री ने ऋ​षिकेश में चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कैंप परिसर में हरी झंडी दिखाकर चारधाम यात्रा का आगाज किया, इसके साथ ही चारधाम यात्रा का वि​धिवत शुभारंभ हो गया है। यात्रियों ने जय बाबा केदार, जय बदरीविशाल, जय मां गंगे और जय मां यमुना के जयकारे के साथ यात्रा का श्रीगणेश किया।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार यात्रा को सुगम बनाने में सदैव प्रयासरत है। यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही आज उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त यात्रा रोटेशन समिति की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि भगवान यहां आए हुए हैं। कहा कि जिसके मन में सनातन है, चारधाम की यात्रा वही करता है और उस पर भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है।

यह यात्रा आस्था, साधना और शिवत्व को जोड़ने का मार्ग है। यात्रा में कठिन भौगोलिक परिस्थितियां आती हैं लेकिन कठिन यात्रा ही भगवान को पाने का मार्ग है। जिनका जन्म इस देवभूमि में हुआ है, वह तो सौभाग्यशाली है और जो यहां आ रहे हैं वह परम सौभाग्यशाली हैं। चारधाम यात्रा हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस वर्ष भी यात्रा नया आयाम स्थापित करेगी। हमारी सरकार यात्रा को सुगम बनाने में सदैव प्रयासरत है।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!