चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

by | Apr 26, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली–

चमोली। थराली के कुलसारी क्षेत्र में एक युवक शादी से एक दिन पहले फंदे पर लटका मिला। इस घटना से पूरा गांव सदमे में है। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। मृतक के भाई की शादी भी पांच दिन बाद होनी थी। मौत के कारणों का अभी तक भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस उपनिरीक्षक संदीप देवरानी ने बताया कि ​शिक्षक हरीश चंद्र का बेटा आदित्य जोशी पीएचडी करने के बाद कनाड़ा में नौकरी कर रहा था, उसका विवाह समारोह 26 अप्रैल यानि आज था। जबकि हरीश चंद्र के दूसरे बेटे की शादी भी 30 अप्रैल को होनी थी। घर में विवाह समारोह की तैयारियां जोर-जोश से चल रहीं थी। टेंट भी लग गया था। दुल्हल पक्ष की ओर से शादी का आयोजन बिरही में एक होटल में किया गया था। दूल्हन की ओर से मेहमान भी आ गए थे। शादी की सभी तैयारियां चल रही थी। शनिवार को सुबह जब परिजन आदित्य के कमरे में गए तो वह फंदे पर लटका मिला।

इस घटना को देख सबके होश उड़ गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। शादी की सभी खु​शियां मातम में बदल गई। दुल्हद पक्ष के यहां भी जब यह सूचना पहुंची तो वहां भी सभी तैयारियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि जिस लड़की के साथ शादी होने जा रही थी, वह एमबीबीएस डॉक्टर थी। इस घटना से कुलसारी गांव में मातम का माहौल है।

इस घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि आ​खिर वह कौन सी मजबूरी थी कि शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे ने गले में फंदा लगा लिया। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!