चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में उतरे जनप्रतिनिधि, कहा- पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की छवि को धूमिल करने का हो रहा प्रयास, भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गए जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण–

by | Oct 27, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद जनप्रतिनिधि अध्यक्ष के पक्ष में उतर गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पोखरी में बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने अध्यक्ष पर लगाए आरोपों के पीछे पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की राजनीतिक छवि को धूमिल करने का षड़यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को बदनाम करने के लिए यह भाजपा की चाल है। कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, बीरेंद्र भंडारी आदि ने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री की छबि खराब करने के लिए इस तरह के षडय़ंत्र रचे जा रहे हैं। भाजपा के मनसूबे पूरे नहीं होंगे। जो ऑडियो वायरल की जा रही है, वह एक साल पुरानी है। और जिला पंचायत उपाध्यक्ष बिना किराए दिए अध्यक्ष के देहरादून स्थित आवास पर रह रहे हैं। अपने फ्लेट का किराया वसूलना कोई गलत नहीं है। 

Latest News

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!