गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद जनप्रतिनिधि अध्यक्ष के पक्ष में उतर गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पोखरी में बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने अध्यक्ष पर लगाए आरोपों के पीछे पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की राजनीतिक छवि को धूमिल करने का षड़यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष को बदनाम करने के लिए यह भाजपा की चाल है। कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, बीरेंद्र भंडारी आदि ने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गए हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री की छबि खराब करने के लिए इस तरह के षडय़ंत्र रचे जा रहे हैं। भाजपा के मनसूबे पूरे नहीं होंगे। जो ऑडियो वायरल की जा रही है, वह एक साल पुरानी है। और जिला पंचायत उपाध्यक्ष बिना किराए दिए अध्यक्ष के देहरादून स्थित आवास पर रह रहे हैं। अपने फ्लेट का किराया वसूलना कोई गलत नहीं है।
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में उतरे जनप्रतिनिधि, कहा- पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी की छवि को धूमिल करने का हो रहा प्रयास, भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गए जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण–
by laxmi Purohit | Oct 27, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...
दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...
खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...
एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
