चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

by | Jul 2, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें–

गोपेश्वर, 1 जुलाई 2026: चमोली सैनिक कल्याण विभाग की ओर से तुंगनाथ क्षेत्र के भुलकणा में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने भुलकणा से तुंगनाथ तक करीब तीन किलोमीटर पैदल मार्ग ट्रैक खोलने की अनुमति देने की मांग की, ताकि तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके।

उन्होंने क्षेत्र में 20 स्ट्रीट लाइटें लगाने, सीवर व्यवस्था विकसित करने तथा वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि पार्किंग के अभाव में यात्रियों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनती है।

इसके अलावा प्रदीप सिंह के मकान से धूम सिंह के मकान तक सीसी मार्ग निर्माण की मांग भी रखी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूलकणा में 55 ग्रामीण पर्यटन और अन्य व्यवसायों से जुड़े हैं, इसलिए आधारभूत सुविधाओं का विकास जरूरी है।

सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी कलम सिंह झिंक्वाण ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी प्रस्तावों को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह, गोकुल सिंह राणा, दिगंबर सिंह नेगी, अब्बल सिंह रमोला, धर्मेंद्र सिंह रमोला, दर्शन सिंह, संजय रमोला, संजय राणा, अजय सिंह, दीपक रमोला, विनोद पंवार, सुंदर सिंह, जगदीश नेगी, शुभम, अप्पी नेगी, अनूप, अनुज आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!