गांव-गांव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोट डालना सिखेंगे ग्रामीण, गांवों का रोस्टर हुआ तैयार–

by | Nov 18, 2021 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

 गोपेश्वर। चमोली जनपद के गांव-गांव में ग्रामीणों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से वोट डालना सिखाया जाएगा। इसके लिए विधानसभावार प्रत्येक गांव क्षेत्रों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार कैंप लगाकर मतदाताओं को ईवीएम पर वोट डालने का प्रशिक्षण देने हेतु आदेश जारी कर दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के माध्यम से अपने मत का उपयोग करने तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ईवीएम मशीन के माध्यम से अपना वोट कैसे दें सकते हैं इसकी जानकारी दी जाएगी।
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी 20 नवंबर,2021 से मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट पर मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण शुरू होगा। विधानसभावार प्रत्येक गांवों क्षेत्रों में प्रशिक्षण हेतु समय सारणी का निर्धारिण के साथ ही प्रशिक्षण अधिकारियों की तैनाती भी की गई है।
बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में में 20 नवम्बर से 12 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा प्रत्येक गांवों में जाकर मतदाताओं को मतदान का पूर्वाभ्यास कराएंगे। प्रशिक्षण के पहले दिन 20 नवम्बर को ग्राम स्यूण, मज्जू लगा बेमरू, ग्वड, बेमरू, गुनियाला, मठझडेता, उत्तरों, लेंगास, सरणा, गिरसा, जिलासू आदि गांवों में ईवीएम व वीपीपैट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि 21 नवंबर को जैसाल, बौंला, छिनका, सिवाई, झिलोटी, मस्टगांव, कोलडा, रिखवाडी आदि गांवों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 20 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2021 निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा प्रत्येक गांवों में जाकर मतदाताओं को मतदान का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। कर्णप्रयाग विधानसभा में 20 नवम्बर को सिदोली, काण्डेई, चौरडा, जलगांव, नलगांव, देवल, नौली, बांगुडी, तलाई, बगोली, कोल्सों आदि गांवों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि 21 नवंबर को बरतोली, तोलसैंण, खाल्यूंग्वाड, नौगांव आदि गांव में प्रशिक्षण शिविर होगा।
थराली विधानसभा क्षेत्र में 20 नवम्बर से 12 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा प्रत्येक गांवों में जाकर मतदाताओं को मतदान का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। पहले दिन 20 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र के नौना, मोठा, चाका, सेमा, सुनभी, कोठली, कोथरा, मोली, कोट, भटियाणा, भलक्वाणी आदि  गांव में ईवीएम पर मतदान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि 21 नवंबर को क्वीराली, बैरों, मटई काण्डाग्वाड, खलतरा आदि गांवों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रकार अन्य तिथियों में भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को रोस्टर के हिसाब से गांव-गांव में कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!