गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में इन दिनों विभिन्न स्कूलों की बालिकाएं अपनी आत्मसुरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं। खेल विभाग चमोली द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति की 50 बालिकाओं को ताइक्वांडो खेल में 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस शिविर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाट की 9 बालिकाएं, राजकीय इंटर कॉलेज नंदासैंण की चार, राजकीय इंटर कॉलेज घाट की चार, राजकीय इंटर कॉलेज कुंड बगड़ घाट की चार, राजकीय इंटर कॉलेज डुंगरी मेकोट की चार, राजकीय इंटर कॉलेज बेरांगना की तीन, राजकीय इंटर कॉलेज टंगसा की चार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की पांच, राजकीय इंटर कॉलेज गडोरा की पांच, राजकीय जूनियर हाई स्कूल वैली धार की तीन और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ गोपेश्वर की पांच कुल मिलाकर 50 बालिकाएं प्रतिभा कर रही हैं। इस शिविर में बालिकाओं को शुभम शाह और अजीत रावत द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योग शिविर 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बालिकाओं को जयवीर रावत और रश्मि के द्वारा अन्य खेलों की जानकारियों के साथ साथ युवा सांस्कृतिक क्रियाकलाप वाद-विवाद आदि विषयों से संबंधित जानकारियां भी दी जा रही हैं। खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम चौधरी ने बताया कि खेल विभाग चमोली द्वारा प्रतिभागी बालिकाओं को निशुल्क भोजन, आवास, आने जाने का मार्ग व्यय, खेल किट, ट्रैक सूट और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आत्मसुरक्षा के लिए तैयार हो रही हमारी बेटियां, खेल विभाग दे रहा विशेष प्रशिक्षण–
by laxmi Purohit | Nov 19, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
