टिहरी (गढ़वाल)। हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल में एक महिला को निवाला बनाने के बाद क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने गुलदार को आखिरकार मौत की सजा मिल गई। शूटर जहीर बक्शी ने सटीक निशाना साधा और गुलदार के ठीक सिर के बीचों बीच गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गुलदार ने जंगल में बकरियों के साथ गई ग्राम दुरोगी, थाना हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल की 55 वर्षीय श्रीमती गुन्द्रा देवी पत्नी श्री मदन लाल को मार दिया था। इसके बाद से क्षेत्र में गुलदार को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। कांडा गांव में भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था। मंगलवार की शाम को शूटर जहीर बक्शी ने मृत महिला के शव के समीप ही गुलदार पर निशाला साधा और गुलदार को मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया है। अब बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद गुलदार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शूटर जहीर बक्शी ने सटीक साधा निशाना, गुलदार के ठीक सिर पर मारी गोली, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस–
by laxmi Purohit | Jul 20, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
