मुख्यमंत्री धामी को पहुंचना था गोपेश्वर, पहुंच गए उत्तरकाशी, आपदा प्रभावितों को बंधाया ढांढस–

by | Jul 21, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

 गोपेश्वर। मुख्यमंत्री ‌पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को गोपेश्वर पहुंचना था, सीएम के पहुंचने की तैयारी भी पूरी हो गई थी, लेकिन बुधवार को सुबह आठ बजे सूचना मिली कि सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया। लेकिन दोपहर में वे आपदा प्रभावित क्षेत्र उत्तरकाशी पहुंच गए। मुख्यमंत्री धामी ने यहां आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। रिमझिम बारिश के बीच सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। प्रभावितों ने उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मताली हेलीपेड पहुंचे, यहां से वाहन और पैदल ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में गए। वहीं, गोपेश्वर में सीएम के न पहुंचने से कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों में निराशा रही। सीएम को यहां 1अरब की 44 योजनाओं का लोकार्पण और 32 विकास योजनाओं का शिलान्यास करना था। साथ ही विभिन्न संगठनों के साथ सीएम की बैठक भी प्रस्तावित थी। सीएम के गोपेश्वर न पहुंचने से योग प्रशिक्षितों और टीईटी उत्तीर्ण बीएड प्रशिक्षितों को भी गहरा धक्का लगा है। प्रशिक्षितों की नियुक्ति को लेकर सीएम से वार्ता होनी प्रस्तावित थी। सीएम के न पहुंचने से गोपेश्वर संघ कार्यालय और भाजपा कार्यालय में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों की बैठक ली। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!