चमोली। चमोली जनपद में विभिन्न जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाईयों ने देश और प्रदेश में अमन, चैन की दुआ मांगी। बुधवार को सुबह से ही ईद के त्योहार को लेकर काफी चहल-पहल रही। अधिकांश लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कर अपने घरों में ही ईद की नमान अदा की। फाजिद फरमान, हाफिज और मजहीर ने नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देकर देश में अमन, चैन की दुआएं मांगी। सहबाज अहमद, सादाब अहमद, आदिल अमीन, मेरक सदीक, मोहम्मद हुमाम, मोहम्मद एहतेसम, मोहम्मद हसीन, अब्दुल खालिक, तहसीन अहमद, फिरोज खान, नुरुद्दीन खान ने कहा कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। जनपद के गोपेश्वर के साथ ही चमोली बाजार, नंदप्रयाग, जोशीमठ, कर्णप्रयाग के साथ ही अन्य क्षेत्रों में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है।
चमोली में हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद, देश में अमन, चैन की मांगी दुआ–
by laxmi Purohit | Jul 21, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

Latest News
जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...
मरीज को गंभीर स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...
खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अधिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...
समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...
एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...
कौथिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौथिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
