दो दिनों से अंधेरे में बदरीश पुरी, इस पवित्र धाम में सावन माह में चारों ओर फैला अंधेरा–

by | Jul 22, 2021 | चमोली | 0 comments

चमोली। दो दिनों से बदरीनाथ धाम में अंधेरा पसरा हुआ है, इस पवित्र धाम में सावन माह में भी चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा है। हालांकि बदरीनाथ मंदिर और परिसर में बिजली की सुविधा है, लेकिन बामणी गांव, बदरीनाथ बाजार और देश का अंतिम गांव माणा अंधेरे में ढूबा हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जोशीमठ के समीप लंगसी में 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से यह समस्या उत्पन्न हुई। बदरीनाथ धाम में 24 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है, लेकिन अभी तक भी बिजली सप्लाई की कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीना‌थ धाम को सप्लाई होने वाली मेन लाइन के अलावा यहां के लिए वैकल्पिक विद्युत लाइन की व्यवस्था भी होनी चाहिए, जिससे यहां बिजली सप्लाई बाधित न हो सके। ऊर्जा निगम के एसडीओ श्री जैन का कहना है कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लाइन को ठीक करने में लगे हुए हैं। देर रात तक धाम में विद्युत सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी। 

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!