आईटीबीपी ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन–

by | Feb 6, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

 घिंघराण में आयोजित हुआ शिविर– 

गोपेश्वरः जिला मुख्यालय के समीप ही घिंघराण क्षेत्र में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 23वीं वाहिनी की ओर से रविवार को घिंघराण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत वाहिनी के सैनानी शेंदिल कुमार के मार्गदर्शन और उपसैनानी रण विजय सिंह के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र के गांवों की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाईयों का‌ वितरण किया गया।

डा. गौरव गैरोला ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा के साथ ही कई आईटीबीपी के जवान मौजूद रहे। कई बुजुर्गों को आईटीबीपी के जवान सहारा देकर कैंप तक लाए और स्वास्थ्य परीक्षण करने के पश्चात उन्हें घर तक छोड़ा।

आईटीबीपी के सैनानी शेन्दिल कुमार ने बताया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत चमोली जनपद के कई दूर से दूरस्थ गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य ‌शिविर का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों में भी ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। 

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!