थम गया चुनाव प्रचार का शोर, अब ददा देवेश नौटियाल पहुंचे डोर टू डोर– 

by | Feb 12, 2022 | चमोली, राजनीति | 0 comments

अगस्त्यमुनि में कोचिंग संस्थानों में युवाओं के बीच पहुंचे ददा, युवाओं में दिखा गजब का उत्साह– 

अगस्त्यमुनिः आज चुनाव का शोर शाम पांच बजे थम गया है, अब प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार में जुट गए हैं। केदारनाथ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल अगस्त्यमुनि के कोचिंग संस्थानों में युवा-युवतियों के बीच पहुंचे। जब ददा देवेश नौटियाल युवाओं से मुखातिब हुए तो युवाओं के दिलों में बस गए।

कंटीन्यू एक घंटे तक अपने संबोधन में ददा देवेश नौटियाल ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय की राजनीति के बाद लगभग 17 वर्षों बाद युवा पीढ़ी के साथ मुखातिब हो रहा हूं, यह मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है, उन्होंने युवा-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा चयनित ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को बाहर करने के लिए पैरवी करूंगा और प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से करवाने के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाऊंगा।

उन्होंने कहा कि युवा आज बेहतर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद भी बेरोजगारी की कतार में खड़ा है, आज हर तीसरा युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है, रोजगार के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। आज तक केदारनाथ विधानसभा की जनता को सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं, अब धरातल पर काम दिखेगा। ददा देवेश नौटियाल ने युवाओं को रिझाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।

वहीं, फाटा, गुप्तकाशी, दशज्यूला, अगस्त्यमुनि के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर प्रचार और जनसंपर्क किया गया। 

Latest News

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...
error: Content is protected !!