चमोली- मतगणना की तैयारियों में जुटा जिला निर्वाचन विभाग–  

by | Mar 5, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पहले दिन 116 कर्मियों को दिया गया पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण–   

चमोली जिला निर्वाचन विभाग की ओर से 10 मार्च को मतगणना कार्य को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के जिम सभागार में मतगणना प्रशिक्षण के पहले दिन 116 कर्मियों को पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण दिया गया। 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। 

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव अति महत्वपूर्ण कार्य होता है। लिहाजा प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जाती है, उसे गहनता से समझ लें। जहां शंका हो, उसका शीघ्र समाधान भी करा लें, जिससे मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि मतगणना में की गई गलती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मतगणना प्रशिक्षण कार्य में कतई जल्दबाजी न करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रुम का निरीक्षण भी किया। प्रशिक्षक मनोज तिवारी, केसी पंत और अनूप खंडूरी ने कर्मियों को मतगणना का प्रशिक्षण‌ दिया। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!