विधायक महेंद्र भट्ट ने गुरुजनों का मान बढ़ाया, सम्मानित किया, झलक उठी गुरुजनों की आंखें-

by | Jul 24, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

पोखरी। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शनिवार को सेवानिवृत गुरुजनों को फूल-माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान भदूड़ा गांव के ग्रामीणों ने गांव के लिए सड़क की स्वीकृति मिलने पर विधायक का फूल मालाओं से  भव्य स्वागत किया। पोखरी गेस्ट हाउस में जयडुंग्रा गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चक्रधर चमोला, धार किमगैर गांव के बुध्दि राम चौधरी तथा रौता गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवराज सिंह पंवार जी को सम्मानित किया। इसके बाद विधायक भट्ट ग्राम पंचायत नैल ऐथा के बासकण्डी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमराव सिंह बासकण्डी को सम्मानित किया। इसके बाद ग्राम पंचायत सैकोट के मालधार गांव पहुंचकर उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक टीकाराम पुरोहित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान वयोवृद्घ गुरूजनों की आंखें झलक उठी। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा गुरु मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है हम सभी लोगों को उनके कार्यों को आदर्श मानकर कार्य करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों ने विधायक महेंद्र भट्ट का सहृदय धन्यवाद किया‌। वहीं, भदूड़ा गांव के लिए सड़क का टेण्डर निकलने पर ग्रामवासियों ने  विधायक महेंद्र भट्ट का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बीरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र सती, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्रपाल भण्डारी, कुशाल चौधरी,खुशाल सिंह, महावीर बासकण्डी, भदूड़ा के पूर्व प्रधान गजेन्द्र सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी देवी, राजेश्वरी देवी,ऊमा देवी, शीला देवी,भीम सिंह, पंकज सिंह तथा सैकोट में प्रधान शंकर सिंह रावत, महिला मंगल दल की लता पुरोहित, मन्जू सेमवाल, राकेश चन्द्र पुरोहित, कुलानन्द सेमवाल तथा घुड़साल के भागचन्द्र सिंह पंवार आदि ने गुरु पर्व पर सम्मानित होने वाले अध्यापकों को बधाई दी तथा विधायक का धन्यवाद किया। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!