पोखरी। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शनिवार को सेवानिवृत गुरुजनों को फूल-माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान भदूड़ा गांव के ग्रामीणों ने गांव के लिए सड़क की स्वीकृति मिलने पर विधायक का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पोखरी गेस्ट हाउस में जयडुंग्रा गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य चक्रधर चमोला, धार किमगैर गांव के बुध्दि राम चौधरी तथा रौता गांव के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवराज सिंह पंवार जी को सम्मानित किया। इसके बाद विधायक भट्ट ग्राम पंचायत नैल ऐथा के बासकण्डी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमराव सिंह बासकण्डी को सम्मानित किया। इसके बाद ग्राम पंचायत सैकोट के मालधार गांव पहुंचकर उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक टीकाराम पुरोहित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान वयोवृद्घ गुरूजनों की आंखें झलक उठी। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा गुरु मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है हम सभी लोगों को उनके कार्यों को आदर्श मानकर कार्य करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों ने विधायक महेंद्र भट्ट का सहृदय धन्यवाद किया। वहीं, भदूड़ा गांव के लिए सड़क का टेण्डर निकलने पर ग्रामवासियों ने विधायक महेंद्र भट्ट का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बीरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र सती, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्रपाल भण्डारी, कुशाल चौधरी,खुशाल सिंह, महावीर बासकण्डी, भदूड़ा के पूर्व प्रधान गजेन्द्र सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी देवी, राजेश्वरी देवी,ऊमा देवी, शीला देवी,भीम सिंह, पंकज सिंह तथा सैकोट में प्रधान शंकर सिंह रावत, महिला मंगल दल की लता पुरोहित, मन्जू सेमवाल, राकेश चन्द्र पुरोहित, कुलानन्द सेमवाल तथा घुड़साल के भागचन्द्र सिंह पंवार आदि ने गुरु पर्व पर सम्मानित होने वाले अध्यापकों को बधाई दी तथा विधायक का धन्यवाद किया।
विधायक महेंद्र भट्ट ने गुरुजनों का मान बढ़ाया, सम्मानित किया, झलक उठी गुरुजनों की आंखें-
by laxmi Purohit | Jul 24, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
