भयंकर आग में सबकुछ जलकर हुआ राख–

by | Apr 21, 2022 | आगजनी, रुड़की | 0 comments

धधकती आग को फायर टीम के जवानों ने कड़ी मशक्कत से बुझाया, लाखों का सामान जलकर हुआ राख–

— बृहस्पतिवार को सुबह करीब तीन बजे फायर स्टेशन भगवानपुर, फायर स्टेशन रुड़की को सूचना मिली कि आरटीओ चेक पोस्ट चौकी मंडावर थाना भगवानपुर के पास हसनपुर रोड पर स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भयंकर आग लगी है, सूचना मिलने के बाद फायर की टीम मय फोर्स व वाहन के मौके पर पहुंची. आग की अधिकता को देखते हुए फायर यूनिट भगवानपुर से दूसरी मोटर फायर इंजन मंगवाई गई. आग की विकरालता को देखते हुए कंट्रोल रूम रुड़की द्वारा बताया कि फायर स्टेशन रुड़की से भी एक यूनिट तत्काल मौके पर भेजें.

घटनास्थल पर पहुंच कर भगवानपुर यूनिट की दोनों गाड़ियों एवं फायर यूनिट रुड़की की गाड़ियों के द्वारा उक्त आग पर लगातार पंपिंग कर पानी खत्म होने पर बारी-बारी से टिवरी वाल कंपनी  के हाइड्रेंट से पानी लाकर कंपनी के चारों तरफ से लगातार पंपिंग कर पानी डाला गया, आग इतनी विकराल थी कि लपटें बहुत दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी,

फायर यूनिट रुड़की  एवं भगवानपुर के कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास से उक्त धधकती आग को कड़ी मेहनत एवं लगन से पूर्ण रूप से बुझाया आग की लपटों एवं  धुआ रहित वातावरण भी फायर सर्विस के जवानों के कदमों को नहीं रोक पाया. आग से कंपनी कि काफी सारी मशीनें दीवारें कंपनी में रखा प्लास्टिक का लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है. टीम फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर यूनिट भगवानपुर से आग बुझाने में डीएस नेगी प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की,  वरिष्ठ  चालक भजन सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा,  लीडिंग फायरमैन जितेंद्र प्रसाद  बहुगुणा, चालक सुनील कुमार खन्ना, चालक भूपेंद्र चौधरी, फायरमैन हरिश्चंद्र, फायरमैन सतपाल, फायरमैन देवेंद्र सिंह, फायरमैन जुल्फान खान ने सहयोग किया.

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!