चमोलीः  साइबर ठगी की शिकार हुई महिला, पुलिस ने खाते में लौटाई धनराशि–

by | Apr 27, 2022 | कार्रवाई, चमोली, ठगी | 0 comments

साइबर ठग ने फोन पर झांसे में लेकर महिला से ली थी बैंक खाते की निजी जानकारी–

चमोलीः  चमोली जनपद में एक महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई, महिला की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के खाते में ठगी की रकम को वापस करा दिया है,

पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले मूसों गैरसैंण गांव निवासी सोनी देवी ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है, महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बाल विकास परियोजना अधिकारी बताया, कहा कि उनका बच्चा हुआ है तो उन्हें रुपये मिलने हैं, इसके लिए उसने महिला से उसकी बैंक व अन्य जानकारी मांगी, महिला के मोबाइल फोन पर ओटीपी नंबर आया, जिसे साइबर ठग ने मांगा, महिला द्वारा ओटीपी नंबर बताने के तुरंत बाद उसके खाते से 32000 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित महिला ने पूरी घटना पुलिस के सामने रख दी, पुलिस ने तकनीकी मदद से ठगी की रकम को महिला के खाते में वापस करा दिया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर ठगों से जागरुक रहने, किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक की डिटेल न देने की सलाह दी है.

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!