आज यूपी में अपराधी डरते हैं, लेकिन तब अपने मामा कीर्ति सिंह से डरते थे सीएम योगी–

by | May 4, 2022 | कोटद्वार, रचनात्मक, राष्ट्रीय, संस्कृति | 0 comments

पांच साल बाद अपनी मां से मिले सीएम योगी, घर में उसी कमरे में सोए, जहां बचपन में रहे–

 कोटद्वारः यूपी में सीएम योगी के नाम और काम से भले ही अपराधी थर्र-थर्र कांपते हों, लेकिन योगी जी अपने मामा कीर्ति सिंंह से डरते थे, बचपन में मामा कीर्ति सिंह उन्हें अक्सर खेलने कूदने के साथ ही पढ़ाई को भी अधिक समय देने के लिए डांटते थे, जब पांंच साल बाद वे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे तो ये बातें भी ताजा हो गई, कार्यक्रम में उनके मामा कीर्ति सिंह भी पहुंचे हुए थे,सीएम योग आदित्यनाथ पांच साल बाद अपने गांव पंचूर पहुंचे, 84 वर्षीय मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया और रात घर के उसी कमरे में ठहरे, जहांं बचपन में रहा करते थे,

अपने गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने के सिलसिले में अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ गांव में खुश नजर आए, आज वे छोटे भाई महेंद्र बिष्ट के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल रहेंगे, नाते-रिश्तेदारों ने बताया कि घर पहुंचते ही सीएम योगी ने सबसे पहले मां का आशीर्वाद लिया और उनकी तबियत के बारे में पूछा, वहांं मौजूद नाते रिश्तेदारों के बच्चों को चॉकलेट बांटी,  बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने मामा कीर्ति सिंंह से बार-बार डांट खानी पड़ती थी, पंचूर गांव में हुए कार्यक्रम में कीर्ति सिंह भी पहुंचे थे, वे बचपन में सीएम योगी (बचपन में अजय मोहन बिष्ट) को पढ़ाई के लिए अक्सर डांटते रहते थे,सीएम योगी ने अपने परिवार जनों के साथ समय बिताया और उनके साथ फोटो खिंचवाई,

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!