अटूट आस्थाः सोने की होंगी केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारें– 

by | Sep 16, 2022 | आस्था, देवस्थानम बोर्ड, रूद्रप्रयाग | 0 comments

देश-विदेश के दानी दाताओं ने अर्पित किया भगवान केदारनाथ को सोना-चांदी– 

गुप्तकाशीः  काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिर की तरह केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की चारों दीवारों पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। महाराष्ट्र के एक दानीदाता ने दो माह पूर्व बीकेटीसी से इस कार्य के लिए आग्रह किया था। इसके लिए समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से बीते अगस्त में धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव हरीश चंद्र सेमवाल को पत्र लिखकर शासन से अनुमति मांगी थीं। दो दिन पूर्व उत्तराखंड शासन ने बीकेटीसी को इस कार्य के लिए अनुमति प्रदान कर दी है।

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर एक दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने 2017 में चांदी की पतर चढ़ाई थी। दो कुंतल और तीस किलोग्राम से अधिक चांदी से गर्भगृह की जलेरी, छत्र को भी चांदी से सजाया गया था। लगभग तीन वर्ष पूर्व केदारनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर भी अलग से चांदी का दरवाजा भव्य दरवाजा लगाया गया है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों से चांदी की परतें निकाल दी गई हैं। अभी ट्रायल के तौर पर तांबे की परत चढ़ाई जा रही है, जिससे पता लग सकेगा कि आकार ठीक है या नहीं। कुछ दिन पहले गर्भगृह का नाप लिया गया था, जिसके आधार पर तांबे की परत बनाई गई हैं। इसी नाप के बाद अंत में गर्भगृह की दीवारों, जलेरी और खंभों में सोने की परत लगाई जाएगी। यह कार्य आगामी अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।

सोने की जो परतें लगाई जांएगी वह लेमिनेट होंगी, जिनकी चमक कम नहीं होगी और इन्हें आसानी से पानी से भी धोया जा सकेगा। बता दें कि दो वर्ष पूर्व एक तीर्थयात्री की ओर से बदरीनाथ धाम को सोने का मुकुट और छत्र भेंट किया गया था। 

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!