चमोली। श्रीनगर के पास चमधार और शिव मंदिर के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्घ होने से चमोली जनपद में पेट्रोल और डीजल के लिए हा-हाकार मचा हुआ है। गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर वाहन स्वामियों को डीजल नहीं मिल रहा है, जबकि बदरीनाथ हाईवे के पेट्रोल पंप भी खाली होने के कगार पर हैं। जोशीमठ, सोनला, नगरासू, रूद्रप्रयाग के साथ ही गौरीकुंड मार्ग पर तिलवाड़ा, रामपुर व अन्य पेट्रोल पंप भी खाली हो गए हैं। ऐसे में वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है। सीमांत जनपद चमोली में बरसात में बिजली, खाद्यान्न और पेट्रो पदार्थों की एडवांस सप्लाई होनी चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़े। अब सवाल उठता है कि बरसात शुरू होने से पहले आयोजित होने वाली प्रशासन की बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही सभी विभाग व्यवस्थाएं चाक-चौबंध होने का दावा तो कर देते हैं, लेकिन बरसात शुरू होते ही विभागों की व्यवस्थाओं की पोल खुलनी शुरू हो जाती है। इसकी एक बानगी यह है कि पिछले लगभग 45 घंटे से चमोली जनपद का बड़ा हिस्सा बिजली न होने के कारण अंधेरे में था। जोशीमठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का कहना है कि गढ़वाल सांसद और चमोली जनपद के तीनों विधायकों को चमोली जनपद के लिए अलग से नई विद्युत लाइन और विद्युत सब स्टेशन की व्यवस्था करवानी चाहिए, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडेे।
इन जगहों पर नहीं मिल रहा पेट्रोल, डीजल, वाहन हो गए खड़े–
by laxmi Purohit | Aug 8, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...
15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...
नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...
सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके डिमरी...
जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...
सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम...
