चमोली। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की एक युवती को फेसबुक पर बने दोस्त से प्यार हो गया तो वह अपना सबकुछ छोड़कर चमोली जनपद पहुंच गई। लेकिन युवती की लोकेशन को खंगालने के बाद हिमाचल प्रदेश से पुलिस टीम भी यहां पहुंच गई। पुलिस युवती को अपने साथ ले गई है। मंगलवार को पुलिस युवती को परिजनों को सौंप देगी। दरअसल, हिमाचल प्रदेश की एक युवती की चमोली जनपद के एक क्षेत्र में रह रहे नेपाली मूल के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती कब प्यार में बदल गया, दोनों को पता ही नहीं चला। युवती युवक के प्यार में इतनी व्याकुल हो गई कि अपने घर से भाग गई। उसने अपनी बहिन को भी उसके साथ चलने के लिए कहा तो बहन भी उसके साथ चली गई। वे घर से नगदी और जेवर भी ले गए। जब 21 जुलाई को हिमालय प्रदेश के बेजनाथ थाने में एक युवक ने अपनी दोनों बहिनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को दोनों युवतियों की लोकेशन चमोली जनपद का एक क्षेत्र मिला। रातों रात पुलिस टीम चमोली जनपद पहुंच गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद कर लिया। युवक नाबालिग निकला, जिससे युवती की उससे शादी नहीं हो सकी। पुलिस दोनों युवतियों को अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गई है। संभवतः मंगलवार को पुलिस टीम युवतियों को परिजनों को सौंप देगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती जिस युवक से प्यार करती है वह नाबालिग है, जिससे उनकी शादी नहीं हो सकती है।
फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुआ प्यार, युवती हिमाचल से पहुंची चमोली, लेकिन पीछे से पहुंच गई पुलिस–पढ़ें पूरी खबर–
by laxmi Purohit | Aug 9, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

Latest News
रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...
15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...
नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...
जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...
सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके डिमरी...
जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...
सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम...
