समस्याः सीएमओ के उड़ गए होश, जब सिक्स सिग्मा ने थमाई 50 लाख रुपये के स्वास्थ्य उपकरणों की सूची– 

by | Nov 2, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सिक्स सिग्मा के बदरीनाथ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावों की निकली हवा, उपकरण तक नहीं–   

गोपेश्वरः  बीते सात अक्टूबर को जिला सभागार में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सिक्स सिग्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। उस बैठक में सिक्स सिग्मा के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि जिला प्रशासन हमको धाम और ऊंचाई वाले गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने की सिर्फ लिखित अनुमति दे दे तो, बर्फबारी में भी हमारे डॉक्टर हेलीकॉप्टर पर रस्सी के सहारे उन गांवों में पहुंचेंगे और मरीज को स्वास्थ्य लाभ देंगे।

यदि कोई ट्रेकर कहीं उच्च हिमालय क्षेत्र में फंस गया और बीमार हो गया है तो हमारा डॉक्टर हेलीकॉप्टर से वहीं पहुंच जाएगा। बदरीनाथ में दवाईयां और आधुनिक उपकरणों से लैस अस्पताल का संचालन करेंगे।  बड़ी-बड़ी बातें और बेहतर स्वास्थ्य के दावे जब हुए तो जिलाधिकारी और सीएमओ गदगद हो गए। इसके बाद समझौता हुआ तो 11 अक्टूबर से सिक्स सिग्मा ने बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधा देने की बात कही।

लेकिन कुछ ही दिन बाद सिक्स सिग्मा की ओर से सीएमओ डा. राजीव शर्मा को एक सूची मिली, जिसमें दवाई से लेकर स्वास्थ्य उपकरण खरीदकर देने की बात कही गई थी।  जिनकी कीमत लगभग 50 लाख थी। साथ ही बदरीनाथ में सिक्स सिग्मा कर्मचारी सरकारी अस्पताल में बैठने लगे। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने आपत्ति जताई है। 

सिक्स सिग्मा के सीईओ डा. प्रदीप भारद्वाज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब मैनेज हो गया है। हम धाम में अगले साल से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। हम माणा गांव तक भी विजिट पर जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग के साथ अब सबकुछ ठीकठाक हो गया है।  

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!