चमोलीः बोलेरो वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल ने दम तोड़ा– 

by | Nov 28, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

हायर सेंटर ले जाते वक्त रुद्रप्रयाग के समीप घायल ने तोड़ा दम, शनिवार को हुई थी वाहन दुर्घटना– 
नंदानगरः  शनिवार को देर शाम घाट-रामणी मोटर मार्ग पर हुए बोलेरो वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति रामणी गांव निवासी सुजान सिंह (75) पुत्र प्रेम सिंह ने दम तोड़ दिया है। जबकि चालक रामणी गांव के ही भरत राम स्वस्थ हैं। रविवार को सुबह घायलों को खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया गया था। सोमवार को सुबह सुजान सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रुद्रप्रयाग के समीप उसने दम तोड़ दिया।

शनिवार को रामणी गांव से एक बरात नारंगी गांव गई थी, शाम को बरात से वापस आते वक्त बोलेरो वाहन चरबंग गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक भरत राम के अलावा रामणी गांव निवासी सुजान सिंह (75) पुत्र प्रेम सिंह भी सवार थे। सुजान सिंह को गंभीर चोटें आई।

रविवार को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद सोमवार को सुजान सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर किया, लेकिन रुद्रप्रयाग के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि भरत राम की हालत स्थिर है। 

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!