शर्मनाकः एक प्रतिष्ठित विद्यालय के शिक्षक पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज–

by | Nov 28, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

शिक्षक को देर शाम पुलिस ने लिया हिरासत में, नाबालिग किशोरी को अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ की शिकायत पर गोपेश्वर में दर्ज हुआ मुकदमा–

गोपेश्वरः नगर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट विद्यालय के संविदा शिक्षक पर गोपेश्वर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने देर शाम शिक्षक को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदिबदरी क्षेत्र के कांसुवा गांव निवासी नरेंद्र सिंह रावत गोपेश्वर के एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके खिलाफ एक किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि शिक्षक नरेंद्र सिंह रावत उनकी बेटी को लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा है। उसने पार्क में बुलाकर नाबालिक से छेड़छाड़ भी की।

वह लंबे समय से पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। पीड़िता के विरोध के बावजूद वह मैसेज भेजता रहा। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर प‌ुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर संविदा शिक्षक पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। सोमवार को ही देर शाम मामले में प‌ुलिस ने शिक्षक को हिरासत में भी ले लिया है।  

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!