सड़क के लिए अब आंदोलन के मूड़ में कनोल गांव के ग्रामीण– 

by | Dec 7, 2022 | आंदोलन, सड़क | 0 comments

21 से जिला मुख्यालय पर होगा आंदोलन, पढें, क्या कह रहे वन विभाग के डीएफओ– 

चमोली। चमोली जनपद की बड़ी आबादी के गांव कनोल के ग्रामीण अब सड़क निर्माण के लिए आंदोलन के मूड़ में हैं। ग्राम पंचायत के लेटाला, प्राणमती, मानी, सरमा और बड़गुना गांव में करीब 2500 की आबादी है।

आज भी ग्रामीण अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब नौ किलोमीटर की दूरी पैदल नापते हैं। वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीणों की मांग पर सितेल- लेटाला-प्राणमती (15 किमी) सड़क निर्माण को मंजूरी दी। उसी दौरान लोक निर्माण विभाग और बदरीनाथ वन प्रभाग की टीमों ने क्षेत्र में वन भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया।

लेकिन मौके पर संरक्षित प्रजाति के बांज, कैल, चीड़ के करीब 1200 पेड़ होने से सड़क निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। अब ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आंदोलन का रास्ता चुना है।

ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह नेगी, वन पंचायत सरपंच बलवंत सिंह नेगी और महेंद्र सिंह माही ने कहा कि यदि 21 दिसंबर तक सड़क निर्माण की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया जाएगा।

बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे ने बताया कि कनोल ग्राम पंचायत के लिए 15 किमी सड़क का प्रस्ताव बदलकर बड़गुना तक 12.7 किलोमीटर सड़क का प्रस्ताव बनाया गया है, इसमें भी 1104 पेड़ आ रहे हैं।

इस प्रस्ताव को उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। अधिक पेड़ आने के कारण सड़क को वन भूमि की स्वीकृति देने में देरी हा रही है। 12.7 किमी के प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई जारी है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!