द्वींग गांव के लिए न सड़क की सुविधा, न पैदल पुल सुरक्षित– 

by | Jan 2, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

अटल आदर्श ग्राम द्वींग को जोड़ने वाला पैदल पुल बना जीर्णशीर्ण, पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों में ग्रामीणों ने रखे हैं पत्थर–

गोपेश्वरः  जोशीमठ ब्लॉक का आदर्श गांव द्वींग सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। गांव के लिए वर्षों पूर्व निर्मित पैदल पुल जीर्णशीर्ण स्थिति में है। ग्रामीण पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों में पत्थर रखकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी पुल की स्थिति नहीं सुधारी जा रही है। वर्ष 2019 में शासन से 4.50 किमी द्वींग-तपोण मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली।

लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य भी शुरू किया गया लेकिन मोटर पुल का निर्माण अभी तक शुरु नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही का एकमात्र साधन अलकनंदा पर ‌स्थित पैदल पुल है। यह पुल लोनिवि की और से करीब तीन दशक पूर्व निर्मित किया गया था। अब पुल कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया है। शुरुआत में ही पुल के निचले हिस्से में लोहे की प्लेट खिसक गई है।

ग्राम प्रधान भरत सिंह बुटोला, पूर्व प्रधान हयात सिंह, वीरेंद्र सिंह कुंवर, विनोद बुटोला, राहुल सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र सिंह बुटोला, विक्रम सिंह, रमेश, मथुरा प्रसाद हटवाल, जगदीश प्रसाद, मोहन सिंह आदि का कहना है कि सड़क न होने से ग्रामीणों को आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब 5 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। गांव को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला पैदल पुल कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया है।  

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!