सार्थक पहलः आर्थिक रुप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगी हर माह छात्रवृत्ति–

by | Feb 24, 2023 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

 

पढ़ें पूरी खबर, मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह मिलेगी इंटर्नशिप, सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र आया आगे–

गोपेश्वरः राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में आर्थिक रुप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र की ओर से प्रतिमाह 2000 रुपये छात्रवृत्ति के रुप में दिए जाएंगे। पंचम श्यामा देवी पर्यावरण व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र और गोपेश्वर महाविद्यालय प्रशासन के बीच इस संबंध में सहमति बनीं। इस वर्ष के लिए बी कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका सती और बीए की छात्रा सोनम का चयन किया गया।

सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र द्वारा महाविद्यालय के सभागार में पर्यावरण व्याख्यानमाला का आयोजन भी किया। निर्मल कुमार जोशी वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित त्रिलोक सिंह ने छात्र-छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। कहा कि जंगल की आग से वन और वन्य जीव ही नहीं, मानव जीवन भी प्रभावित हो जाता है। वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगे, इसके लिए आम जनमानस को जागरुक होने की आवश्यकता है।

महाविद्यालय प्राचार्य डा. रचना नौटियाल ने कहा कि ई-कचरा गंभीर समस्या बनकर विकराल रूप धारण कर पर्यावरणीय समस्या बन चुका है। हमें इसके निपटने के उपायों पर गंभीरता से सोचकर जल्दी ही इसके निस्तारण के उपायों को अमल में लाना होगा। सीपी भट्ट के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि केंद्र की ओर से प्रतिमाह इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत मेधावी दो छात्र-छात्राओं को 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने चिपको नेत्री श्यामा देवी द्वारा 60 के दशक में किए गए नशा‌मुक्ति आर वन संरक्षण के आंदोलनों के बारे में भी बताया।

Latest News

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...

केदारधाम की व्यवस्था बेहतर बनाने डीएम ने ख़ुद संभाली कमान, पहुंचे केदारधाम–

यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आला अ​धिकारियों के साथ की बैठक, दो दिन की यात्रा का...

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
error: Content is protected !!