हक की लड़ाईः पुरानी पेंशन की मांंग के लिए कर्मचारी गैरसैंण में दो तरफ से घेरेंगे विधानसभा–

by | Mar 7, 2023 | आंदोलन | 0 comments

 

कुमाऊं मंडल से कालीमाटी और गढ़वाल मंडल से मालसी की तरफ से करेंगे कूच, पढ़ें मोर्चे की ओर से लिए गए ये निर्णय– 

गोपेश्वरः पुरानी पेंशन बहाली की मांग को निर्णायक बनाने में जुटा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा हर तरफ से सरकार पर दबाव बनाने की योजना बना रहा है। आगामी 13 मार्च से भराड़ीसैंण गैरसैंण विधानसभा सत्र आयोजित होगा।

मंंगलवार को गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वाण ने बताया कि मोर्चा की कोर कमेटी में यह निर्णय लिया गया है। जिसमें सभी 13 जिलों और विकासखंडों के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। कुमांऊ मंडल से कर्मचारी कालीमाटी और गढ़वाल मंडल से मालसी की तरफ से विधानसभा का घेराव करेंगे। कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा नहीं कर लेती वे भराड़ीसैंण से नहीं हटेंगें। 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर जिले में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों के आने की सूचना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई पेंशन योजना से आच्छादित 70 हजार से अधिक कर्मचारी हैं, जिसमें 10 हजार से अधिक कर्मचारी इस घेराव में शामिल होंगे। इस दौरान मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट, जिला संरक्षक महिला मोर्चा लक्ष्मी नेगी, जिला महासचिव सतीश कुमार, जिला संरक्षक डा. बृजमोहन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति नौटियाल, सीमा पुंडीर, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। 

जिला महासचिव सतीश कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले एक प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हुए। जिनकी तनख्वाह करीब एक लाख २० हजार रुपये थी। नई पेंशन योजना के तहत उन्हें मासिक पेंशन 1796 रुपये मिल रहे हैं। 60 हजार रुपये तनख्वाह लेने वाले कर्मचारी को एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है। कहा कि नई पेंशन योजना से कोई भी कर्मचारी खुश नहीं है।  

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!