उत्तराखंड बजटः 77407 करोड़ रुपये का बजट पेश, आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मानदेय बढ़ेगा– 

by | Mar 15, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जानिए क्या है बजट में खास–

गैरसैंणः ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आयोजित  हो रहे विधानसभा सत्र के तीसरे दिन बुधवार को धामी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया जा रहा ह। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी मं वित्तीय उवर्ष के लिए कुल आय व्यय 77407 करोड़ रुपय का बजट पेश किया। 

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा किए 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार का यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पर्यटन पर फोकस किया गया है। कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार जी-20 की मेजबानी हमें मिली है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी। हमारी सरकार ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन से चल रही है। भ्रष्टाचार मुक्त एप भी एक्टिव है। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भर्ती घोटालों में होने वाली धांधली को खत्म करने के लिए देश का सबसे सख्त कानून बनाया गया है। हमारी सरकार के बजट को सात‌ बिंदुओं पर केंद्रित किया गया है। 

बजट की खास बातें- 

लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार। 

– बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है। 

– मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान। 

– भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून। 

– पिछड़ी जातियों की छात्राओं के लिए एक करोड़ 90 लाख की छात्रवृत्ति का प्रावधान। 

– 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम। 

– जी-20 के लिए 100 करोड़ का प्रावधान। 

– उत्तराखंड का युवा नौकरी करेगा नहीं ‌बल्कि देगा। 

– स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान। 

– बजट 2023 में उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति को 10 करोड़ दिया जाएगा। 

– आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेया बढ़ाने का प्रावधान ‌भी किया गया है। 

– बालिका साइकिल योजना जारी रहेगी, इसके लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

– मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना को 11 करोड़ रुपये किया गया। 

– एनसीसी कैडेट का जलपान भत्ता बढ़ाया जाएगा, 15 रुपये प्रति प्लेट से बढ़ाकर भत्ता 45 रुपये प्रति प्लेट कर दिया गया है। 

– इकोसिस्टम बनाया जाएगा, जिससे राज्य के युवा नौकरी मांगने के स्थान पर नौकरी देंगे, इसके लिए कारगर नीति बनाई जाएगी। 

– वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य की योजनाओं द्वारा राज्य के समावेशी विकास पर फोकस किया जाएगा। 

– राज्य को सशक्त बनाने का प्रयास ‌रहेगा, इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन को प्राथमिकता देंगे, पूंजीगत व्यय का 0.5 प्रतिशत जलवायु परिवर्तन संबंधी कार्यों के लिए दिया जाएगा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। 

– मानव पूंजी में निवेश पर जोर दिया गया है। 

– समावेशी विकास के तहत अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना और नए अवसर का उपयोग करने के लिए प्लेटफार्म देना। 

-स्वास्थ्या सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। 

– पूंजीगत व्यय में सार्वजनिक संपत्ति का संवधन एवं संरक्षण।

-निर्बाध एवं सुरक्षित संयोजकता। 

– प्रौद्योगिक एवं आधुनिक विकास। 

-इकोलॉजी एवं इकोनॉमी एवं इकोनॉमी में संतुलन। 

Latest News

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...

केदारधाम की व्यवस्था बेहतर बनाने डीएम ने ख़ुद संभाली कमान, पहुंचे केदारधाम–

यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आला अ​धिकारियों के साथ की बैठक, दो दिन की यात्रा का...

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
error: Content is protected !!