चमोलीः गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में महिला के पेट से निकाला 5 किलोग्राम का ट्यूमर–

by | Mar 28, 2023 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सफलतापूर्वक हुआ महिला का ऑपरेशन, पांच साल से था महिला के पेट में ट्यूमर–

गोपेश्वरः जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मंगलवार को एक महिला के पेट से पांच किलोग्राम का ट्यूमर निकाल दिया। चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने. कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक निकाला जिसके बाद महिला मरीज की हालत सामान्य हो गयी है। यह ऑपरेशन जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में कार्यरत सर्जन डॉ0 ललित चन्द्र पुनेठा के नेतृत्व में किया गया।

टीम में निःश्चेतक डॉ0 गौरव, नर्सिग अधिकारी श्रीमती दुर्गा प्रदीप सिंह, श्रीमती मनोरमा, कु0 वन्दना, कु0 इन्दु एवं कक्ष सेवक श्री रामभजन कोहली सम्मिलित रहे। जिस महिला का ऑपरेशन हुआ उसका नाम सीता देवी उम्र 73 वर्ष जो कि दशोली ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव गौणा की रहने वाली है। ऑपरेशन के बाद डॉ0 ललितचन्द्र पुनेठा ने बताया कि महिला के पेट में लगभग पांच वर्षों से यह ट्यूमर पल रहा था जिसके कारण उसकी तबीयत बिल्कुल नाजुक हो गयी थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद वह सामान्य हो चुकी है।

गौणा गांव निवासी स्व0 श्री चन्दर राम की पत्नी श्रीमती सीता देवी को करीब पांच वर्षों से हल्का पेट दर्द की शिकायत हुई जिसे वह मामूली दवा खाकर ठीक महसूस करती थी लेकिन बार-बार बहुत दर्द होने लगा तो महिला के रिश्तेदार उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोेपेश्वर ले आये। जिला चिकित्सालय में कार्यरत सर्जन डॉ0 ललितचन्द्र पुनेठा द्वारा जांच एवं परीक्षण के उपरान्त उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गयी। तत्पश्चात् महिला का आज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में सफल ऑपरेशन हुआ। चिकित्सालय द्वारा महिला का ऑपरेशन अटल आयुष्मान योजना के अन्तर्गत निःशुल्क किया गया। 

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!