उत्तराखंड की इस घाटी की राह आज भी है दुर्गम–

by | Aug 14, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

  

रविग्राम (उर्गम)। सरकारी स्तर पर पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने को लेकर पर्यटन क्षेत्र बढ़ाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में आ‌र्थिकी का मजबूत जरिया पर्यटन ही है, लेकिन सरकारी दावों की पोल खोलते कई पर्यटन स्थल आज भी यहां मौजूद हैं। इनमें शामिल है भारत-तिब्बत (चीन) सीमा से लगी उर्गम घाटी। यह घाटी न केवल पर्यटन के लिए जानी जाती है, बल्कि तीर्थाटन के लिए भी यह घाटी विख्यात है। यहां सुरम्य बुग्याल, प्राकृतिक झरने, संरक्षित जंगल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उर्गम घाटी तीर्थाटन का भी भंडार है। उर्गम घाटी में प्रवेश करते ही मन आनंदित हो जाता है। पंचकेदारों में अंतिम केदार कल्पेश्वर, भगवान विष्णु के परम धाम फ्यूंलानारायण व वंशीनारायण जैसे तीर्थस्थल यहां मौजूद हैं।लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को सरकारी उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उर्गम घाटी के लिए बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग नामक स्थान से यातायात सुविधा उपलब्ध है। परंतु शुरूआत से ही सड़क बदहाल स्थिति में है। कई पर्यटक सड़क की स्थिति को देखते ही यहां से वापस लौट रहे हैं। सड़क ही इस घाटी के लिए अभिशाप बनी हुई है। हेलंग से उर्गम (बड़‌गिंडा) तक सड़क पर बडे़े बड़े गड्ढे, क्षतिग्रस्त दीवारें और सड़क के बीचोंबीच बह रहे गदेरे सड़क की बदहाल स्थिति को बयां कर रहे हैं। सड़क पर नाली कहीं है ही नहीं। जिससे बरसाती पानी सड़क के बीचोंबीच तालाब का रूप धारण कर सड़क को बर्बाद कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का एलान किया है। अब उर्गम सड़क के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। स्थानीय जनप्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह नेगी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप नेगी का कहना है कि हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग की दशा सुधार जाए तो यहां देशी-विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लग सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हेलंग-उर्गम सड़क के चौड़ीकरण, सुधारीकरण व डामरीकरण की मांग उठाई है। 

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!