इन कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ़्त टेबलेट–

by | Aug 15, 2021 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

 देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि विख्यात पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा का प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनकी ‌स्मृति में दो लाख रूपये की राशि का सुंदरलाल बहुगुणा प्रकृति संरक्षण पुरस्कार सरकार की ओर से शुरू किया जाएगा। ऑनलाइन पढ़ाई को सुगम बनाने के‌ लिए सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को निशुल्क मोबाइल टेबलेट दिए जाएंगे। इन मोबाइलों में सभी शिक्षण सामग्री पहले से लोड रहेगी। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर शहरों की यातायात समस्या के निराकरण के लिए आउटर‌ रिंगरोड का निर्माण किया जाएगा। स्पार्ट्स कॉलेज रायपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोट् र्स विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में राज्य के नगरीय क्षेत्रों के बेघर लोगों के लिए 25 हजार घर बनाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में तीर्थपुरोहितों और हकहकूकधारियों के हकों को सुरक्षित रखा जाएगा। राज्य की स्थानीय संस्कृति, भाषाओं के अध्ययन व शोध के लिए राज्य भाषा एवं संस्कृति अकादमी की स्थापना की जाएगी।  सरकार ने लोक गायक नरेंद सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार देने की संस्तुति की है। अल्मोड़ा और पौड़ी को भी रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में भी झंडारोहण किया। उन्होंने यहां कोरोना वारियर्स और पिछले 15 अगस्त पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। दोपहर में 1 बजकर 22 मिनट पर मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!