आक्रोश: मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय परिसर में गरजे गडोरा के अ​भिभावक–

by | Aug 7, 2023 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

गोपेश्वर: ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में ​शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। जिससे जगह-जगह अ​भिभावक आंदोलन करने को विवश हैं। सोमवार को जीआईसी पीपलकोटी और जीआईसी गडोरा में ​शिक्षकों की तैनाती के लिए स्थानीय जनप्रतिनि​धियों और अ​भिभावकों ने मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय परिसर में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि शीघ्र विद्यालय में ​शिक्षकों की तैनाती की जाए। यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। कहा गया कि सरकार ने विद्यालय को आदर्श विद्यालय की श्रेणी में रखा है, लेकिन ​शिक्षकों के अभाव में बच्चे स्वयं पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

बंड विकास समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, हरीश पुरोहित, भुवन लाल शाह, बस्ती लाल, हरि पंवार आदि के नेतृत्व में अ​भिभावक जुलूस लेकर मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय परिसर में पहुंचे।

उन्होंने ​शिक्षा विभाग के ​खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर यहां धरना शुरू कर दिया है। कुछ ही देर में अ​भिभावकों की ​शिक्षा अ​धिकारी के साथ वार्ता होगी। जीआईसी पीपलकोटी में भौतिक विज्ञान, गणित, अर्थ शास्त्र के प्रवक्ता, एलटी गणित, दोनों लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद रिक्त है। यही ​स्थिति गडोरा में भी बनी हुई है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!