चमोली। दो दिनों से बदरीनाथ धाम में अंधेरा पसरा हुआ है, इस पवित्र धाम में सावन माह में भी चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा है। हालांकि बदरीनाथ मंदिर और परिसर में बिजली की सुविधा है, लेकिन बामणी गांव, बदरीनाथ बाजार और देश का अंतिम गांव माणा अंधेरे में ढूबा हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जोशीमठ के समीप लंगसी में 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से यह समस्या उत्पन्न हुई। बदरीनाथ धाम में 24 घंटे से अंधेरा पसरा हुआ है, लेकिन अभी तक भी बिजली सप्लाई की कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम को सप्लाई होने वाली मेन लाइन के अलावा यहां के लिए वैकल्पिक विद्युत लाइन की व्यवस्था भी होनी चाहिए, जिससे यहां बिजली सप्लाई बाधित न हो सके। ऊर्जा निगम के एसडीओ श्री जैन का कहना है कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लाइन को ठीक करने में लगे हुए हैं। देर रात तक धाम में विद्युत सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी।
दो दिनों से अंधेरे में बदरीश पुरी, इस पवित्र धाम में सावन माह में चारों ओर फैला अंधेरा–
by laxmi Purohit | Jul 22, 2021 | चमोली | 0 comments

Latest News
नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...
जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...
मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
